ताज़ा खबर

पंजाब

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स

तीखे बयान

  • जनसंख्या: 19608008
  • पुरुष: 9280892
  • महिला: 10327116
  • लोकसभा सीटें: 13
  • राजधानी: चंडीगढ़
  • चरण-7 (मतदान दर) : 64.71

पंजाब कृषि प्रधान प्रदेश होने के अलावा सेना में भी बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि यहाँ के अधिकांश युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पंजाब को प्रशासनिक उद्देश्य से 22 जिलों में बांटा गया है। लुधियाना, जालंधर पंजाब के औद्योगिक शहर हैं तो अमृतसर आस्था का केंद्र है। पंजाब में उद्योगों ने खासतौर पर शिक्षा उद्योग ने अपना पैर बखूबी पसारा है। इतिहास की बात करें तो पंजाब विस्तृत भारत ईरान का हिस्सा रहा है। पंजाब में गुलाम, खिलजी, तुगलक और मुगल वंशों का शासन रहा है। पंद्रहवीं और सोलहवीं शताब्दी में पंजाब के इतिहास ने एक अलग मोड़ लिया। गुरुनानक देव जी के नेतृत्व में यहां भक्ति आंदोलन ने जोर पकडा। उसके बाद उन्होंने पंजाब ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए काफी संघर्ष किया। महाराजा रणजीत सिंह ने पंजाब को सिख साम्राज्य में बदल दिया। सन् 1849 में रणजीत सिंह के निधन के बाद ही पंजाब ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी पंजाब का एक अहम योगदान रहा है। अविभाजित पंजाब का लाहौर शहर स्वतंत्रता आंदोलनकारियों के लिए एक बड़ा केंद्र हुआ करता था।

....

पंजाब ताज़ा आलेख