मेघालय भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक छोटा राज्य है। शिलांग इसकी राजधानी है। राज्य का क्षेत्रफल 22429 किमी2 है और आबादी 2,964,007 है। राज्य को भौगोलिक आधार पर तीन हिस्सों में बांटा गया है जिनमें 11 जिले हैं। ये हिस्सा है जयन्तिया हिल्स मंडल, खासी हिल्स मंडल और गारो हिल्स मंडल। मेघालय में मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है। यहां की दो-तिहाई जनसंख्या कृषि पर आधारित है। मेघालय में प्राकृतिक सम्पदा का बाहुल्य है जहां कोयला, चूना पत्थर, सिलिमैनाइट, चीनी मिट्टी और ग्रेनाइट पाई जाती है। मेघालय को बारिशों वाला प्रदेश भी कहते हैं क्योंकि यहां भारत में सबसे ज्यादा बरसात होती है। राज्य बेहद ही खूबसूरत है और यही कारण है कि यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। यहां की मुख्य भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा खासी और गारो भाषा का प्रचलन है।
मेघालय का इतिहास
मेघालय का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। इतिहासकार कहते हैं कि मेघालय प्राचीन काल में व्यवसाय केंद्र के रूप में जाना जाता था क्योंकि यहां से धान का निर्यात अत्यधिक मात्रा में होता था।....