भारत के पूर्वोत्तर में मणिपुर स्थित है और इंफाल इसकी राजधानी है। मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 किमी है जबकि आबादी 28,55,794 है। मणिपुर को 9 जिलों में बांटा गया है। ये जिले हैं- इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, उखरुल, चन्डेल, चुराचांदपुर, तमेंगलॉन्ग, थौबल, बिष्णुपुर और सेनापति। यहां मुख्य रूप से मेइती जनजाति के लोग रहते हैं और यहां की भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। मणिपुर के लोगों का मुख्य पेशा खेती है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि व कृषि आधारित उद्योग पर टिकी है जिसमें हथकरघा, दस्तकारी शामिल हैं। मणिपुर में पर्यटकों को लुभाने वाले प्राकृतिक दृश्य, विलक्षण फूल-पौधे, निर्मल वन, लहराती नदियां, पहाड़ियों पर छाई हरियाली आदि देखने को मिलती हैं।
मणिपुर का इतिहास
मणिपुर का उल्लेख महाभारतकाल में मिलता है। इसके अलावा 1955 तक 3500 से अधिक वर्षों में यहां 108 से अधिक राजाओं का शासन रहा है। 1891 में एंग्लो-मणिपुरी युद्ध में अंग्रेजों द्वारा मेइती की हार के बाद मणिपुर की संप्रभुता अंग्रेजों के अधीन हो गई। 28 अगस्त 1947 को अपनी स्वतंत....